-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
tootee hai meree neend magar tumako isase kyaa - - runa laila
Title:tootee hai meree neend magar tumako isase kyaa - - runa laila Movie:non-Film Singer:Runa Laila Music:unknown Lyricist:unknown
टूटी है मेरी नींद मगर तुमको इससे क्या
बजते रहें हवाओं से दर तुमको इससे क्या
तुम मौज मौज मिस्ल-ए-सबा घूमते रहो
कट जायें मेरी सोच के पर तुमको इससे क्या
औरों के हाथ थामो उन्हें रास्ता दिखाओ
मैं भूल जाऊँ अपना ही घर तुमको इससे क्या
तुमने तो थक के दश्त में ख़ैमे लगा लिये
तनहा कटे किसी का सफ़र तुमको इससे क्या