tujhako aaj bataanaa hogaa too auron kee kyon ho gayee

Title:tujhako aaj bataanaa hogaa too auron kee kyon ho gayee Movie:Ek Bar Muskuraa Do Singer:Kishore Kumar Music:O P Nayyar Lyricist:Indeevar

English Text
देवलिपि


तुझको आज बताना होगा
क्या थी वो मजबूरी
साथ उम्र भर का देना था
दे दी उम्र भर की दूरी

कितने अटल थे तेरे इरादे
याद तो कर तू वफ़ा के वादे
तूने कहा था, खाकर क़समें
सदा निभायेंगे प्यार की रसमें
तू औरों की क्यों हो गयी
तू हमारी थी, जान से प्यारी थी
तेरे लिये मैं ने दुनिया सँवारी थी
तू औरों की क्यों हो गयी ...

प्यार की मस्ती तूने न चाही
तूने तो चाहा चाँदी का प्याला
आँसू किसी के क्या तू पहनती
तुझको पहननी थी मोती की माला
हो, तुझको पहननी थी मोती की माला
पग पग पर वि{श}वास के बदले
छला करेगी तुझको शंका
आग के लपटों में लिपटी है
ये तेरी सोने की लंका
तू औरों की क्यों हो गयी ...

क्या ये तेरे सुख के साधन
मेरी याद को भुला सकेंगे
मेरी याद जब नींद उड़ा देगी
क्या ये तुझको सुला सकेंगे
हो, क्या ये तुझको सुला सकेंगे
साधन में सुख होता नहीं है
सुख जीवन की एक कला है
मुझसे ही छल किया न तूने
अपने को तूने आप छला है
तू औरों की क्यों हो गयी ...

तेरे लिये मैं लाया बहारें
तेरे लिये मैं जान पे खेला
दो दिन भी तूने राह न देखी
छोड़ के चल दी मुझे अकेला
हो, छोड़ के चल दी मुझे अकेला
तेरी जुदाई मेरी चिता है
ग़म कि चिता में मैं जल रहा हूँ
मन मेरा दहके मरघट जैसा
अंगारों पे मैं चल रहा हूँ
तू औरों की क्यों हो गयी ...

तू हमारी थी, जान से प्यारी थी
तेरे लिये मैं ने दुनिया सँवारी थी
तू औरों की क्यों हो गयी ...