tujhe dekhaa to mere sone rab ne kinnee sonee cheez banaaee hai

Title:tujhe dekhaa to mere sone rab ne kinnee sonee cheez banaaee hai Movie:Kuchh Dil Ne Kahaa Singer:Chorus, Udit Narayan, Anuradha Paudwal Music:Lalit Sen Lyricist:Bipin Chandra Chaugule

English Text
देवलिपि


होय होय
कुड़िये
ओय मुंडेया
तुझे देखा तो बस मुझे ऐसा लगता है
जैसे मेरे सपनों से अभी अभी तू निकल के इस दुनिया में आई है
मेरे सोणे रब ने किन्नी सोणी चीज़ बनाई है

तुझे देखा तो बस मुझे ऐसा लगता है
जैसे मेरे सपनों से अभी अभी तू निकल के इस दुनिया में आया है
मेरे सोणे रब ने तुझे मेरे लिए बनाया है
तुझे देखा तो ...

हाय जादू है कोई तेरी आँखों में
दिल आ रहा है तेरी बातों में
तेरी बिंदिया के लश्कारे
जैसे दिन में निकले तारे
मेरी मेहंदी के रंग सारे
अब तो हैं नाम तुम्हारे
तुझे देखा तो बस मुझे ऐसा लगता है
मेरे नैनों की इस डोली में अभी अभी तू बैठ के आई है
मेरे सोणे रब ने ...

कुड़िये
ओय मुंडेया
आ ओय
होय देखा न तुमसा कोई पहले कभी
जो भी है दिल में हमसे कह दो अभी
कहना सुनना क्या गोरी
बस बाँध ले प्रीत की डोरी
जब हम राज़ी तुम राज़ी
क्यूँ प्यार हो चोरी चोरी
तुझे देखा तो बस मुझे ऐसा लगता है
जैसे जन्नत की हर एक खुश्बू तेरे अंग अंग में समाई है
मेरे सोणे रब ने ...