tujhe kasam hai rukanaa naheen aao mil ke aagaaz karen

Title:tujhe kasam hai rukanaa naheen aao mil ke aagaaz karen Movie:Aaghaaz Singer:Chorus, Sonu Nigam Music:Anu Malik Lyricist:Sameer

English Text
देवलिपि


तुझे कसम है रुकना नहीं
किसी के आगे झुकना नहीं
जो कल करना है आज करें
ये जंग अगर लड़नी है तो आओ मिल के आगाज़ करें
आगाज़ करें आगाज़ करें आओ मिल के आगाज़ करें
आगाज़

खामोश ज़ुबां बोझल आँखें
मुश्किल में जां सहमी साँसें
सारे चेहरे हैं डरे डरे
ज़िंदा हैं लेकिन मरे मरे
ऐसे गहरे सन्नाटे में
ऊँची अपनी आवाज़ करें
वो कौन है जो आगाज़ करे
आओ मिल के आगाज़ ...

जो भीड़ में तन्हा चलता है
सबसे आगे वो निकलता है
जो कड़ी धूप में जलता है
वो ठंडी छाँव में पलता है
जो होता सच्चा अभिमानी
वो देता है हर क़ुरबानी
ये दुनिया उस पे नाज़ करे
जो बढ़कर आगे आगाज़ करे
आओ मिल के आगाज़ ...

एक अकेली मौज समंदर से कैसे टकराएगी
चट्टानों से टकरा के आँधी वापस आ जाएगी
हम मिल के साथ चलेंगे तो सैलाब नया इक लाएंगे
इस आसमां को झुकाएंगे
इक साथ चलो परवाज़ करें
आओ मिल के आगाज़ ...