tujhe o bewafaa ham zindagee kaa aasaraa samajhe

Title:tujhe o bewafaa ham zindagee kaa aasaraa samajhe Movie:Ziddi Singer:Lata Mangeshkar Music:Khemchand Prakash Lyricist:Raja Mehdi Ali Khan

English Text
देवलिपि


तुझे ओ बेवफ़ा हम ज़िंदगी का आसरा समझे -२
बडे नादान थे हम हाये समझे भी तो क्या समझे -२

मुहब्बत में हमें तक़दीर ने धोके दिये क्या क्या
धोके दिये क्या क्या
जो दिल का दर्द था उस दर्द को हम दिल की दवा समझे -२
बडे नादान थे हम हाये समझे भी तो क्या समझे

हमारी बेबसी ये कह रही है रो रो के
डुबोया उसने कश्ती को जिसे हम नाखुदा समझे -२

किधर जाये के इस दुनिया में कोई भी नहीं अपना
आ~आ~~आ
उसी ने बेवफ़ाई की जिसे जान-ए-वफ़ा समझे -२