tum bhee koobasoorat ho dil bhee koobasoorat hai

Title:tum bhee koobasoorat ho dil bhee koobasoorat hai Movie:Rootha Na Karo Singer:Kishore Kumar Music:C Ramchandra Lyricist:Hasrat Jaipuri

English Text
देवलिपि


तुम भी ख़ूबसूरत हो दिल भी ख़ूबसूरत है -२
इसलिए सब हसीनों में तुमसे मुझे मोहब्बत है
तुम भी ख़ूबसूरत ...

जब भी गुस्सा करती हो कुछ और भी अच्छी लगती हो
चूड़ी के ये साज बजाकर और गज़ब कर जाती हो ओ
इन थिरकते क़दमों में नाचती क़यामत है -२
इसलिए सब हसीनों में ...

चेहरे पर यूँ लट है जैसे चाँद के मुख पर बादल हो
काजल है इन आँखों में -२ या मयखाने में बोतल हो
गोरी हसीन बाहों में ज़िन्दगी की राहत है
इसलिए सब हसीनों में ...