tum chaand se haseen ho

Title:tum chaand se haseen ho Movie:Aurat Teri Yahi Kahani Singer:Talat Mehmood Music:Bulo C Rani Lyricist:Buta Ram

English Text
देवलिपि


तुम चाँद से हसीन हो तारों से पूछ लो
फूलों से खूबरू हो बहारों से पूछ लो

क्यों देखती है मेरी नज़र तुमको बार बार
अपनी नज़र के शोख इशारों से पूछ लो

क़िसमत मे हो जुदाई तो कैसे मिलाप हो
बहती नदी के दोनों किनारों से पूछ लो

कुछ आँसुओं से पूछ लो उल्फ़त की तल्खियाँ
कुछ बदनसीब प्यार के मारों से पूछ लो