tum gaye sab gayaa

Title:tum gaye sab gayaa Movie:Maachis Singer:Lata Mangeshkar, Chorus Music:Vishal Lyricist:Gulzar

English Text
देवलिपि


ल ( तुम गये सब गया -२
कोई अपनी ही मिट्टी तले दब गया ) -२
तुम गये सब गया

कोई आया था कुछ देर पहले यहाँ
ले के मिट्टी से लेपा हुआ आसमाँ
क़ब्र पर डाल कर वो गया कब गया
तुम गये सब गया -२

को: classical aalaap

ल: आँखों पे तनहाइयाँ चलती हैं
मेरी आँखों में परछाइयाँ चलती हैं
एक सैलाब था सारा घर बह गया
फिर भी जीने का थोड़ा सा डर रह गया
ज़ख़्म जीने के क्यूँ दे गया जब गया
तुम गये सब गया -२
कोई अपनी ही मिट्टी तले दब गया
तुम गये सब गया -२