tum jo mile aarazoo ko dil kee raah mil gayee

Title:tum jo mile aarazoo ko dil kee raah mil gayee Movie:Lal Kunwar Singer:Suraiyya Music:S D Burman Lyricist:Sahir Ludhianvi

English Text
देवलिपि


तुम जो मिले, तुम जो मिले
आरज़ू को दिल्ल की राह मिल गयी
एक आस मिल गयी, रे, इक सलाह मिल गयी
तुम जो मिले ...

भोली-भाली धड़कनों का आज ढंग और है
ज़िंदगी वही है ज़िंदगी का रंग और है
आज ढंग और है
अंग अंग झूम उठा जब निगाह मिल गयी
तुम जो मिले ...

आज मेरी चूड़ियों के साज़ गुन्गुना उठे
जाने कितने ख़्वाब एक साथ मुस्कुरा उठे
आज मुस्कुरा उठे
बचपन से जिस की चाह थी वो चाह मिल गयी
तुम जो मिले ...