tum jo mile to lagaa hai jaise milee zindagee

Title:tum jo mile to lagaa hai jaise milee zindagee Movie:Drohi Singer:Suresh Wadkar Music:R D Burman Lyricist:Javed

English Text
देवलिपि


तुम जो मिले तो लगा है जैसे मिली ज़िंदगी
जाती कहां हैं ये राहें जिनपे चली ज़िंदगी

हो ला ला ला

तुम जो मिले तो ...

( इतना मुझको कब था पता ऐसा भी एक गांव है )-२
रस्ता तकती मेरा जहां इन पलकों की छंव है
हो मेरी तो थी धूप में ही अब तक पली ज़िंदगी
तुम जो मिले तो ...

( तुम को पाके ऐसा लगा जितने थे ग़म खो गयें )-२
सदियों से हम पत्थर के थे अब मोम के हो गयें
कितने हसीं रूप में है देखो ढली ज़िंदगी
तुम जो मिले तो ...

( जीने को जीते थे मगर इतनी ख़बर थी किसे )-२
दिल में ऐसी गलियां भी हैं जिनमें हैं सपने बसे
हो सपने मिलें तो खिली है बनके कली ज़िंदगी
तुम जो मिले तो ...