-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
tum ko furasat ho meree jaan to idhar dekh to lo
Title:tum ko furasat ho meree jaan to idhar dekh to lo Movie:Bewafaa Singer:Talat Mehmood Music:Alla Rakha Lyricist:Sarshar Sailani
तुम को फ़ुर्सत हो मेरी जान तो इधर देख तो लो
चार आँखें न करो, एक नज़र देख तो लो
बात करने के लिए, कौन तुम्हें कहता है
न करो हमसे कोई बात मग़र देख तो लो
अपने बीमार-ए-मोहब्बत की तसल्ली के लिए
हाल-ए-दिल पूछ तो लो, ज़ख़्म-ए-जिगर देख तो लो
दिल-ए-बर्बाद को आबाद करो या न करो
कम से कम तुम मेरा उजड़ा हुआ घर देख तो लो