tum kyaa jaano dil karataa tumase kitanaa pyaar

Title:tum kyaa jaano dil karataa tumase kitanaa pyaar Movie:Aashiq Singer:Chorus, Alka Yagnik, Udit Narayan Music:Sanjeev Darshan Lyricist:Sameer

English Text
देवलिपि


तुम क्या जानो दिल करता तुमसे कितना प्यार
रहता है मुझको बस तुम्हारा इंतज़ार
कैसा है ये दीवानापन
जब तक ना देखूं तुमको आए ना करार
लग जाओ मेरे सीने से यार
तुम क्या जानो ...

पहले कभी तो दिल मेरा इतना नहीं था दीवाना
क्या चीज़ है दीवानगी पा के तुझे मैने जाना
तुझको देखा तुझको चाहा तेरा हो गया
जान-ए-जानां मैं तेरे ख्वाबों में खो गया
आ चूम लूं तुझे बार बार
तुम क्या जानो ...

उफ़ क्या समां जवान है आगोश में चाँदनी है
बिखरी है जो यहां वहां वो प्यार की रोशनी है
है तेरे ही दम से मेरी चाहत का जहां
तेरे जैसा आशिक़ सबको मिलता है कहां
तुझ पे सनम मेरी जां निसार
तुम क्या जानो ...