-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
tum man kee peedaa kyaa samajho
Title:tum man kee peedaa kyaa samajho Movie:Jeet Singer:Suraiyya Music:Anil Biswas Lyricist:Prem Dhawan
तुम मन की पीड़ा क्या समझो
तुम प्रीत निभाना क्या जानो
तुम आग लगाना सीखे हो
तुम आग बुझाना क्या जानो
तुम चाहते हो हम रोते रहें
रो रो के जीवन खोते रहें
औरों को रुलाना सीखे हो
तुम आँसू बहाना क्या जानो
अब और सताओ ना हम को
लो हम हारे तुम जीत गए
तुम दिल तड़पाना सीखे हो
तुम दिल बहलाना क्या जानो
जिस राह में संग संग चलना था
संग जीना था, संग मरना था
उस राह में अकेला छोड़ गए
तुम साथ निभाना क्या जानो
तुम साथ निभाना क्या जानो