-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
tum meet mere tum praan mere
Title:tum meet mere tum praan mere Movie:Jeet Singer:Suraiyya Music:Anil Biswas Lyricist:Prem Dhawan
तुम मीत मेरे तुम प्राण मेरे
तुम युग-युग के वरदान मेरे
तुम खिले कंवल मेरे मन के
तुम हार-सिंगार मेरे तन के
मन मंदिर के भगवान मेरे
तुम मीत मेरे तुम प्राण मेरे ...
जब हम तुम दोनों मिलते हैं
तन-मन में फूल से खिलते हैं
हँस पड़ते हैं अरमान मेरे
तुम मीत मेरे तुम प्राण मेरे ...
मैं दीपक हूँ तुम बाती हो
मेरे जनम-जनम के साथी हो
तुम मान मेरे, अभिमान मेरे
तुम मीत मेरे तुम प्राण मेरे ...