tum muhabbat ko chhupaatee kyoon ho - - kavita krishnamurthy

Title:tum muhabbat ko chhupaatee kyoon ho - - kavita krishnamurthy Movie:non-Film Singer:Kavita Krishnamurthy Music:Khaiyyam Lyricist:Kaifi Azmi

English Text
देवलिपि


तुम मुहब्बत को छुपाती क्यूं हो

दिल भी है, दिल में तमन्ना भी है
कुछ जवानी का तक़ाज़ा भी है
तुम को अपने पे भरोसा भी है
झेंप कर आँख मिलाती क्यूं हो
तुम मुहब्बत को ...

ज़ुल्म तुम ने कोई ढाया तो नहीं
इब्न-ए-अदम को सताया तो नहीं
ख़ूँ ग़रीबों का बहाया तो नहीं
यूँ पसीने में नहाती क्यूँ हो
तुम मुहब्बत को ...

परदा है दाग़ छुपने के लिये
शर्म है झूठ पे छाने के लिये
इश्क़ इक गीत है गाने के लिये
इस को होँठों में दबाती क्यूँ हो
तुम मुहब्बत को ...