-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
tumane mujhako sadaa jalaayaa
Title:tumane mujhako sadaa jalaayaa Movie:The Unforgettable Hemant Kumar (Non-Film) Singer:Hemant Kumar Music:unknown Lyricist:unknown
तुम ने मुझको सदा जलाया
एक निराली झलक दिखा के
सौ बिजली की चमक दिखाके
छुपा लिआ अपने चेहरे को
फिर न ज़रा घूंघट सरकाया
सदा जलाया
तुम ने मुझको ...
मेरे दिल मे आग लगाई
अपनी दिवाली खूब मनाई
मैं वो जलता हुआ दिया हूँ
जिसका उजाला तुम ने चुराया
सदा जलाया
तुम ने मुझको ...
तुम ने तो सीखा है जलाना
तुम्हें कहाँ आता है बुझाना
ये मैं ने जाना जब तुम ने
आँख मिला के दिल न मिलाया
सदा जलाया
तुम ने मुझको ...