tumase kahoon ik baat paron see halkee-halkee

Title:tumase kahoon ik baat paron see halkee-halkee Movie:Dastak Singer:Mohammad Rafi Music:Madan Mohan Lyricist:Majrooh Sultanpuri

English Text
देवलिपि


तुमसे कहूँ इक बात परों सी हल्की-हल्की
रात मेरी है छँव तुम्हारे ही आँचल की
हल्की-हल्की

(सोई गलियाँ बाँह पसारे आँखें मीचे ) २
मैं दुनिया से दूर घनी पलकों के नीचे
देखूँ चलते ख़्वाब लकीरों पर काजल की
तुमसे कहूँ ...

( धुंधली- धुंधली रैन मिलन का बिस्तर जैसे ) २
खुलता छुपता चाँद सेज के ऊपर जैसे
चलती फिरती खाट हवाओं पर बादल की
तुमसे कहूँ ...

( है भीगा सा जिस्म तुम्हारा इन हाथों में ) २
बाहर नींद भरा पंछी भीगी शाखों मे
और बरखा की बूंद बदन से ढल्की-ढल्की
तुमसे कहूँ ...