-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
tumhaare pyaar men ham shikaar karane ko aae
Title:tumhaare pyaar men ham shikaar karane ko aae Movie:Shikar Singer:Mohammad Rafi Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Hasrat Jaipuri
तुम्हारे प्यार में हम बेक़रार हो के चले
शिकार करने को आए शिकार हो के चले
शिकार करने को ...
तुम्हें क़रीब से देखा तो दिल को हार दिया
तुम्हारी शोख़ अदा ने हमें तो मार दिया
हर एक बात पे हम तो निसार हो के चले
शिकार करने को ...
तुम्हारी आँख मोहब्बत की बात कहती है
तुम्हें भी किसी की तलाश रहती है
ये राज़ जान गए राज़दार हो के चले
शिकार करने को ...
न अपना होश न अपनी ख़बर कहाँ हैं हम
इसी का नाम मोहब्बत है ऐ मेरे हमदम
तुम्हारे कूचे से दीवानावार हो के चले
शिकार करने को ...