tumhaare saath bhee tanhaa hoon tum na samajhoge

Title:tumhaare saath bhee tanhaa hoon tum na samajhoge Movie:Sadaf (Non-Film) Singer:Ghulam Ali Music:unknown Lyricist:Farhat Shahzad

English Text
देवलिपि


तुम्हारे साथ भी तन्हा हूँ तुम न समझोगे
मैं अपने ख़ाब का साया हूँ तुम न समझोगे

तुम्हें गँवा के भुलाने की जंग के हाथों
मैं जिस अज़ाब से गुज़रा हूँ तुम न समझोगे

मुझे अज़ीज़ है हासिल से बढ़ के ला-हासिल
सराब-ए-आप में खोया हूँ तुम न समझोगे

तुम्हारे प्यार में जो मुझसे अजनबी ठहरी
मिअं वो ख़ुशी की तमन्ना हूँ तुम न समझोगे

सहर उम्मीद की लगता हूँ पर यक़ीं जानो
अज़ाब-ए-शाम-ए-तमन्ना हूँ तुम न समझोगे