-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
tumheen rahanumaa ho meree zindagee ke
Title:tumheen rahanumaa ho meree zindagee ke Movie:Doraahaa Singer:Asha Bhonsle Music:Sapan-Jagmohan Lyricist:Indeevar
तुम्हीं रहनुमा हो मेरी ज़िन्दगी के
बिगाड़ो मुझे या सँवारो मुझे
मुझे शर्म कैसी मेरे साथ तुम हो
किसी रास्ते से गुज़ारो मुझे
तुम्हीं रहनुमा हो ...
तुम्हारे लिए तो मैं मर के भी जी लूँ
शराब तो क्या है ज़हर भी मैं पी लूँ
लगे डगमगाने क़दम आज मेरे
सहारा तो दो ऐ सहारों मुझे
तुम्हीं रहनुमा हो ...
मैं हूँ लाज घर की तुम्हारी आरती हूँ
मगर महफ़िलों की शमा बन गई हूँ
मेरा अब यहाँ से पलटना है मुश्क़िल
भले ही कहीं से पुकारो मुझे
तुम्हीं रहनुमा हो ...