-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
tumhen baagon men saavan men nazaare yaad karate hain
Title:tumhen baagon men saavan men nazaare yaad karate hain Movie:Magroor Singer:Shamshad Begum Music:Sajjad Lyricist:Raja Mehdi Ali Khan
तुम्हें बाग़ों में सावन में नज़ारे याद करते हैं
चले आओ तुम्हें आँसू हमारे याद करते हैं
बहारें पूछती हैं मेरी आँखों से पता तेरा
चमन में फूल तुझको प्यारे-प्यारे याद करते हैं
पपीहे पी-पी कह के गीत अक्सर भूल जाते हैं
तुम्हें रो-रो के जब हम ग़म के मारे याद करते हैं
वही नज़रें जिन्हें तुमने कभी उल्फ़त सिखाई थी
उन्हीं मासूम नज़रों के इशारे याद करते हैं