-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
tumhen zindagee ke ujaale mubaarak
Title:tumhen zindagee ke ujaale mubaarak Movie:Purnima Singer:Mukesh Music:Kalyanji, Anandji Lyricist:Gulzar
तुम्हें ज़िन्दगी के उजाले मुबारक
अंधेरे हमें आज रास आ गए हैं
तुम्हें पा के हम ख़ुद से दूर हो गए थे
तुम्हें छोड़कर अपने पास आ गए हैं
तुम्हें ज़िन्दगी के ...
तुम्हारी वफ़ा से शिक़ायत नहीं है
निभाना तो कोई रवायत नहीं है
जहाँ तक क़दम आअ सके आ गए हैं
अंधेरे हमें आज ...
चमन से चले हैं ये इल्ज़ाम लेकर
बहुत जी लिए हम तेरा नाम लेकर
मुरादों की मंज़िल से दूर आ गए हैं
अंधेरे हमें आज ...