ud jaaoon main saajan re

Title:ud jaaoon main saajan re Movie:Kavita Singer:Rajkumari, Durrani Music:Shankarrao Vyas Lyricist:Ramesh Gupta

English Text
देवलिपि


रा: उड़ जाऊँ मैं साजन रे पंख लगा कर के
दु: तोहे पकडूँ सजनी रे जाल बिछा कर के

रा:
मैं जाल तुम्हारा दूर करूँ
नैंनों के तीरों से चूर करूँ
मैं बाग़ों में छुप जाऊँ
कूक सुना कर के

दु:
मैं सोने का पिञ्जरा बनवाऊँ
जादू से खेंच तोहे लाऊँ
पिंजरे में नाच नचाऊँ
तार हिला कर के

रा: ना ना ऽऽऽ

दु: मैं बादल बन के छा जाऊँ
रा: मैं बिजली बन के तड़पाऊँ
दु: मैं प्रेम का मंत्र सिखाऊँ
रा: मैं प्रेम का मन्त्र सुनाऊँ
दो: कानों में आ कर के
रा: मोरे साजन
दु: हो मोरी सजनी