udhar teree nazar badalee idhar badalaa jahaan meraa

Title:udhar teree nazar badalee idhar badalaa jahaan meraa Movie:Hamdard Singer:Lata Mangeshkar Music:Anil Biswas Lyricist:Prem Dhawan

English Text
देवलिपि


उधर तेरी नज़र बदली इधर बदला जहाँ मेरा
ज़मीं बदली फ़लक बदला ठिकाना अब कहाँ मेरा

जिसे दिल में बसाया उसने ही दिल के किये टुकड़े
ख़बर क्या थी बहारें लूट लेंगीं गुलसिताँ मेरा

उधर तेरी जफ़ाएँ हैं इधर मेरी वफ़ाएँ हैं
लिये जा बेवफ़ा जब तक तू चाहे इम्तेहाँ मेरा

है दिल घायल जिगर ज़ख़्मी ये जीना कोई जीना है
मिटा दे दो जहाँ वाले मिटा दे अब निशाँ मेरा