ultee ho gaeen sab tadabeeren

Title:ultee ho gaeen sab tadabeeren Movie:At Her Best Begum Akhtar (Non-Film) Singer:Begum Akhtar Music:Khaiyyam Lyricist:Mir Taqi Mir

English Text
देवलिपि


उल्टी हो गईं सब तदबीरें कुछ न दवा ने काम किया
देखा इस बीमारी-ए-दिल ने आख़िर काम तमाम किया

अहद-ए-जवानी रो रो काटा पीरी में लीं आँखें मूँद
यानी रात बहुत थे जागे सुबह हुई आराम किया

याँ के सफ़ेद-ओ-स्याह में हमको दख़्ल जो है सो इतना है
रात को रो रो सुबहो किया और सुबहो को ज्यों त्यों शाम किया

मीर के दीन-ओ-मज़हब को अब पूछते क्या हो उनने तो
कश्क़ा खेंचा दैर में बैठा कबका तर्क इस्लाम किया