un aankhon men neend kahaan

Title:un aankhon men neend kahaan Movie:Minister Singer:Lata Mangeshkar Music:Madan Mohan Lyricist:Rajinder Krishan

English Text
देवलिपि


उन आँखों में नींद कहाँ
जिन आँखों से प्रीतम दूर बसे

चैन कहाँ से पाए वो दिल जिसका बसिया पास न हो
हार सिंगार भी ज़हर लगे उसे जिसका रसिया पास न हो
बहते आँसू उनकी ज़ुबाँ जिन आँखों से प्रीतम दूर बसे ...

लाख बहारें झूम के आएँ डाली-डाली फूल खिलें
मेरे मन की कली खिले जब मुझसे प्रीतम आन मिलें
वो क्या देखें मस्त समाँ जिन आँखों से प्रीतम दूर बसे ...