unake sitam ne loot liyaa haay kyaa karen

Title:unake sitam ne loot liyaa haay kyaa karen Movie:Kaali Ghataa Singer:Lata Mangeshkar Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Hasrat Jaipuri

English Text
देवलिपि


उनके सितम ने लूट लिया -२
हाय क्या करें -२
आईना दिल का टूट गया
हाय क्या करें -२

आँसू भी छुप के सो गये -२
पलकों में रह के खो गये
आँखों पे छाई काली घटा -२
हाय क्या करें -२

सोचा था वो निभायेंगे -२
यूँ न हमें रुलायेंगे, रुलायेंगे
अपनों ने साथ छोड़ दिया -२
हाय क्या करें -२

आबाद ये जहान है -२
बरबाद मेरी ही जान है
ऐ मौत आ के तू ही बता -२
हाय क्या करें -२

उनके सितम ने लूट लिया -२
हाय क्या करें -२