unhen bhee raaz-e-ulfat kee na hone dee kabar mainne

Title:unhen bhee raaz-e-ulfat kee na hone dee kabar mainne Movie:Nateeja Singer:Zohrabai Ambalewali Music:Rashid Atre Lyricist:Nakshab

English Text
देवलिपि


उन्हें भी राज़-ए-उल्फ़त की ना होने दी ख़बर मैं ने
नज़र मिल भी गई तो ख़ुद बचा ली है नज़र मैं ने

क़दम जब मैं ने रखा राह-ए-उल्फ़त में तो दुनिया ने
मुझे आवाज़ दी लेकिन ना देखा चौंक कर मैं ने

भला ग़ैरों से क्या मतलब जो मैं उन से गिल करता
शिकायत तुम से की है तुम को अपना जान कर मैं ने

कहाँ मैं और कहाँ दैर-ओ-हरम की कश्मकश नख़्शाब
किसी के नक़्श-ए-पा पर रख दिया जब आज सर मैं ने