vaadaa haan vaadaa jab tak ambar par taare hon

Title:vaadaa haan vaadaa jab tak ambar par taare hon Movie:The Burning Train Singer:Asha Bhonsle, Kishore Kumar Music:R D Burman Lyricist:Sahir Ludhianvi

English Text
देवलिपि


वादा हाँ वादा
जब तक अम्बर पर तारे हों और धरती पर फूल खिलें
इसी जगह और इसी तरह हम दो मतवाले रोज़ मिलें
समझे करो वादा
हाँ जी हाँ वादा

देखो अब बिछड़े न मिल के निगाह
कहा है तो हम सदा करेंगे निबाह
तपी-तपी धुली-धुली साँसें हैं गवाह
जिएँ चाहे मरें अब घटेगी न चाह
जब तक नदियों में पानी हो और पेड़ों के हाथ हिलें
इसी जगह और इसी ...

देखो कल ढूँढे नहीं हमको ये राह
जुदा हो के जीना हो तो जीना है ग़ुनाह
मिले ये सदा यूँही बाँहों की पनाह
घटे न कभी मेरा प्यार है अथाह
वादा बोलो बोल दिया न वादा
फूल बिछे हों इस रस्ते में या काँटों से पाँव छिलें
इसी जगह और इसी ...