vaadaa karo jaanam na chhodenge ye daaman

Title:vaadaa karo jaanam na chhodenge ye daaman Movie:Sabse Bada Rupaiyya Singer:Lata Mangeshkar, Kishore Kumar Music:Basu Manohari Lyricist:Majrooh Sultanpuri

English Text
देवलिपि


कि : वादा करो जानम न छोड़ेंगे ये दामन ज़माना चाहे छूटे
बाँधी है जो दिल में अब ये डोर ज़िन्दगी भर न टूटे
ल : वादा करो जानम ...

कि : बदलें न हम तुम कभी रुत ये बदलती रहे
दो दिलों की ये बात चलती ही रहे
ल : ओ आके बहारों की छाँव जाती रहे ढलती रहे
ना फिरे ये नज़र दिल से दिल न रूठे
ज़माना चाहे छूटे
कि : वादा करो जानम ...

ल : होने देंगे न ऐसा हम कल को ज़माना कहे
यूँ करें प्यार का नाम दुनिया याद करे
कि : हमपे गिरें बिजलियाँ आँधी के तूफ़ाँ चलें
हाथों से ये तेरा आँचल अब न छूटे
ज़माना चाहे छूटे
ल : वादा करो जानम ...