vaadaa kiyaa hai naachenge ham disco daandiyaa

Title:vaadaa kiyaa hai naachenge ham disco daandiyaa Movie:Love Love Love Singer:Alisha Chinoy, Vijay Benedict Music:Bappi Lahiri Lyricist:Anjaan

English Text
देवलिपि


वादा किया है आने का उसने आएगी आएगी
आएगी वो तो मस्ती दिलों पर छाएगी छाएगी
झूमेंगे हम गाएंगे हम नाचेंगे हम Discoडांडिया

बाहों में जब वो आएगी साँसों में हलचल मचाएगी
प्यार से आँखें मिलाएगी दिल पर छाप लगाएगी
वो फुलझड़ी फूलों की झड़ी जब छड़ी से छड़ी मिलाएगी
मस्ती में दिल मेरा झूमेगा छाएगा नशा
उंगली पे मुझको नचाएगी आएगा मज़ा

क्यूं आई ना तेरी महबूबा
वादे पे तेरे है मुझको यकीं वादा तू नहीं तोड़ सकती
इस मोड़ पे लाकर मुझको दामन तू छोड़ नहीं सकती
आवाज़ दूंगा जब मैं तुझे तू ना कहीं रुक पाएगी
है आज तो प्यार का इम्तहां
तू अपना वादा निभाएगी हाँ

वादा किया था आने का मैने ये लो मैं आ गई
महबूब तेरे लिए मैं दुनिया से टकरा गई
झूमेंगे हम ...

तेरी छड़ी से मेरी छड़ी ऐसी लड़ी हाय ऐसी लड़ी
तन में कोई चिंगारी उड़ी
हाँ साँसों की गर्मी और बढ़ी
ऐसा तजुर्बा पहले हुआ ना पहले ना आई ऐसी घड़ी
हंगामा मिल के मचाएंगे होगा रतजगा
ऐसा हुआ ना होगा कभी Discoडांडिया
झूमेंगे हम ...