-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
vo paas aa rahe hain ham door jaa rahe hain
Title:vo paas aa rahe hain ham door jaa rahe hain Movie:Samadhi Singer:Lata Mangeshkar Music:C Ramchandra Lyricist:Rajinder Krishan
वो पास आ रहे हैं, हम दूर जा रहे हैं
अपनी ख़ुशी से अपनी दुनिया लुटा रहे हैं
आँखें भी रो रही हैं, दिल भी तडप रहा है
और वो समझ रहे हैं हम मुस्कुरा रहे हैं
अपनी ख़ुशी से अपनी दुनिया लुटा रहे हैं
ओ दूर जाने वाले, तुझ को ख़बर नहीं है
हम रूठ कर ख़ुशी से ग़म को मना रहे हैं
अपनी ख़ुशी से अपनी दुनिया लुटा रहे हैं
बेदर्द है ज़माना, मजबूर है मुहब्बत
मंज़िल के पास आ कर मंज़िल से जा रहे हैं
अपनी ख़ुशी से अपनी दुनिया लुटा रहे हैं
वो पास आ रहे हैं हम दूर जा रहे हैं
अपनी ख़ुशी से अपनी दुनिया लुटा रहे हैं