-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
vo teer kaleje par ik shok ne maaraa hai
Title:vo teer kaleje par ik shok ne maaraa hai Movie:Anjuman Singer:Mukesh Music:Bulo C Rani Lyricist:Majrooh Sultanpuri
वो तीर कलेजे पर इक शोख़ ने मारा है
हर दर्द में तस्क़ीं है हर ग़म हमें प्यारा है
वह जिनके तसव्वुर से रोशन है मेरी दुनिया
है चाँद ख़्यालों का आँखों का सितारा है
दामन को बचा लेना यह काम है दुनिया का
हम दिल को जला देंगे यह काम हमारा है
अल्लाह हैं वह नज़रें अब जिनके इशारे पर
जीना भी गवारा है मरना भी गवारा है