-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
vo zindagee ai meree bebasee
Title:vo zindagee ai meree bebasee Movie:Sapnon Ka Saudagar Singer:Mukesh Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Shailendra Singh
वो ज़िंदगी, ऐ मेरी बेबसी
वो ज़िंदगी, ऐ मेरी बेबसी
अपना कोई न था, अपना कोई नहीं
इस दुनिया में हाय
हम सैलानी, घर न घराना
काम हमारा, चलते जाना
काम हमारा चलते जाना
अपनी कभी, कोई मंज़िल न थी
अपना कोई न था
अपना कोई नहीं, इस दुनिया में हाय
आँख से जो इक बूँद गिरी है
हर सपने का मोल यही है
हर सपने का मोल यही है
ऐ दिल तेरी कोई क़ीमत न थी
अपना कोई न था
अपना कोई नहीं, इस दुनिया में हाये
जो ये सपने सच हो जाते
तो ये सपने क्यों कहलाते
तो ये सपने क्यों कहलाते
और इस घड़ी नींद क्यों टूटती
अपना कोई न था
अपना कोई नहीं, इस दुनिया में हाय
वो ज़िंदगी, ऐ मेरी बेबसी
अपना कोई न था, अपना कोई नहीं
इस दुनिया में हाय