-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:wafaa kee laaj rah jaayegee aa jaan-e-wafaa aa Movie:Anaarkali Singer:Geeta Dutt Music:Basant Prakash Lyricist:Jaan Nisar Akhtar
वफ़ा की लाज रह जाये गी आजा तेरे आने से ए ए ए ए ए
मोहब्बत की नज़र नीची ना हो जाये ज़माने से
आ जान-ए-वफ़ा आ -२
कहते हैं किसे प्यार ज़माने को दिखा दे
दुनिया की नज़र इश्क़ के क़दमों पे झुका दे
क़दमों पे झुका दे
आ जान-ए-वफ़ा आ -२
आजा ये मेरा नाज़ उठाना ही पड़ेगा
जब प्यार किया है तो निभाना ही पड़ेगा
आ दिल के लिये जान की बाज़ी भी लगा दे
दुनिया की नज़र इश्क़ के क़दमों पे झुका दे
क़दमों पे झुका दे
आ जान-ए-वफ़ा आ -२
आ प्यार के तूफ़ान में लहरा के चला आ
हर क़ैद को हर रस्म को ठुकरा के चला आ
आशिक़ है तो हर चीज़ मुहब्बत पे लुटा दे
दुनिया की नज़र इश्क़ के क़दमों पे झुका दे
क़दमों पे झुका दे
आ जान-ए-वफ़ा आ -२
दीवाना मुहब्बत का कहीं डर के रुका है
दरबार में शाहों के कभी इश्क़ झुका है
ख़ुद इश्क़ के दरबार में शाहों को झुका दे
आ जान-ए-वफ़ा आ
शाहों को झुका दे -२
आ जान-ए-वफ़ा आ