wo koee aur na thaa chand kushq patte the

Title:wo koee aur na thaa chand kushq patte the Movie:Parchhaiyan (Non-Film) Singer:Ghulam Ali Music:Ghulam Ali Lyricist:Ahmed Nadeem Qasmi

English Text
देवलिपि


वो कोई और न था चन्द ख़ुश्क़ पत्ते थे
शजर से टूट के जो फ़स्ल-ए-गुल पे रोये थे

अभी अभी तुम्हें सोचा तो कुछ न याद आया
अभी अभी तो हम इक दूसरे से बिछड़े थे

तमाम उम्र वफ़ा के गुनाहगार रहे
ये और बात के हम आदमी तो अच्छे थे

नदीम जो भी मुलाकात थी अधूरी थी
के एक चेहरे के पीछे हज़ार चेहरे थे