wo kyaa dikhaaenge raah mujh ko

Title:wo kyaa dikhaaenge raah mujh ko Movie:unknown Singer:unknown Music:unknown Lyricist:unknown

English Text
देवलिपि


मैं खुद ही अपनी तलाश में हूँ
मेरा कोई रहनुमा नहीं है
वो क्या दिखाएंगे राह मुझ को
जिन्हें खुद अपना पता नहीं है

बहुत दिनों से मैं सुन रहा था
सज़ा वो देते हैं हर खता की
मुझे तो इसकी सज़ा मिली है
की मेरी कोई खता नहीं है, वो क्या ...

दिल आईना है तुम अपनी सूरत
संवार लो और खुद ही देखो
जो नुक्स होगा दिखाई देगा
ये बेज़ुबाँ बोलता नहीं है, वो क्या ...

ये आप नज़रें बचा बचा कर
बघार क्या देखते हैं मुझ को
तुम्हारे काम आ सके तो ले लो
हमारे ये काम का नहीं है, वो क्या ...

मसर्रतों की तलाश में हूँ
मगर ये दिल जानता नहीं है
अगर ग़म-ए-ज़िंदगी नहीं है
तो ज़िंदगी में मज़ा नहीं है, वो क्या ...