wo to chale gaye ai dil yaad se unakee pyaar kar

Title:wo to chale gaye ai dil yaad se unakee pyaar kar Movie:Sangdil Singer:Lata Mangeshkar Music:Sajjad Hussain Lyricist:Rajinder Krishan

English Text
देवलिपि


( वो तो चले गये ऐ दिल
याद से उनकी प्यार कर ) -२
जीने में क्या मज़ा रहा
मौत का इन्तज़ार कर
वो तो चले गये ऐ दिल
याद से उनकी प्यार कर

( तुझको ख़ुशी से क्या गरज़
ग़म है तेरे नसीब में ) -२
ख़ुशियों की आस छोड़ दे
ग़म को गले का हार कर

जीने में क्या मज़ा रहा
मौत का इन्तज़ार कर
वो तो चले गये ऐ दिल
याद से उनकी प्यार कर

( भूल जा दिन बहार के
देख ना ख़ाब प्यार के ) -२
दिल तो निसार कर दिया
जान भी अब निसार कर

जीने में क्या मज़ा रहा
मौत का इन्तज़ार कर
वो तो चले गये ऐ दिल
याद से उनकी प्यार कर