yaa ilaahee ho mubaarak tujhako yah teraa jahaan

Title:yaa ilaahee ho mubaarak tujhako yah teraa jahaan Movie:Lailaa Majnoon Singer:Asha Bhonsle Music:Ghulam Mohammad Lyricist:Shakeel Badayuni

English Text
देवलिपि


या इलाही हो मुबारक तुझको यह तेरा जहाँ
दिल की बरबादी पे बजती हैं यहाँ शहनाइयाँ

मैं वह बुलबुल हूँ कि जिसका आशियाना लुट गया
आरज़ूएं मिट गईं दिल का ख़ज़ाना लुट गया
फ़सल-ए-ग़ुल आने से पहले आ गई फ़सल-ए-ख़िज़ाँ

हाय किस मंज़िल पे लाई मेरी बरबादी मुझे
चाँद सूरज कह रहे हैं आज फ़रियादी मुझे
बेबसी पर मातम कर रहा है आसमाँ