-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
yaad karoge ik din ham ko yaad karoge
Title:yaad karoge ik din ham ko yaad karoge Movie:Do Bhai Singer:Geeta Dutt Music:S D Burman Lyricist:Raja Mehdi Ali Khan
याद करोगे ...
याद करोगे, याद करोगे, इक दिन हम को याद करोगे
तड़पोगे, फ़रियाद करोगे, इक दिन हम को याद करोगे
आयेंगी जब सावन की रातें
जाग उठेंगी भूली बातें
दर्द से दिल आबाद करोगे,
इक दिन हम को याद करोगे
जिसे बसाया था कभी मन में
ढूँढोगे, ढूँढोगे उसे बाग़ में बन में,
ढूँढोगे ...
दिल का सुकूँ बरबाद करोगे,
इक दिन हम को याद करोगे
दिल में बसा के छोड दिया है
अपना ही घर बरबाद किया है
कैसे उसे आबाद करोगे,
इक दिन हम को याद करोगे
खो कर हम को पा न सकोगे
होंगे जहाँ हम आ न सकोगे
आ न सकोगे, पा न सकोगे,
तड़पोगे, तड़पोगे फ़रियाद करोगे
याद करोगे, याद करोगे ...