yaad rakhanaa chaand taaro

Title:yaad rakhanaa chaand taaro Movie:Anokha Pyaar Singer:Lata Mangeshkar, Mukesh Music:Anil Biswas Lyricist:Zia Sarhadi

English Text
देवलिपि

याद रखना चाँद तारों इस सुहानी रात को -२
दो दिलों में चुपके चुपके जो हुई सो बात को -२
याद रखना ...

आ गई मेरे चमन में भूल कर कैसे बहार -२
झूम कर बजने लगे हैं आज मन वीना के तार -२
ये खुशी उठती हुई ये ज़िन्दगी हँसती हुई -२
याद रखना चाँद तारों इस सुहानी रात को
याद रखना ...

आसमाँ पर आसमान के प्रेमियों का मेल है -२
ज़िन्दगी के कोने कोने में खुशी का खेल है -२
आरज़ू मचली हुई ये ज़िन्दगी हँसती हुई
याद रखना चाँद तारों इस सुहानी रात को -२
याद रखना ...