yaar dil se dil milaa le mujhako palakon men sajaa le

Title:yaar dil se dil milaa le mujhako palakon men sajaa le Movie:Teen Moti Singer:Kumar Sanu, Alka Yagnik Music:Dilip Sen-Sameer Sen Lyricist:Nawab Arzoo

English Text
देवलिपि


यार दिल से दिल मिला ले मुझको पलकों में सजा ले
तुझसे मेरी दुनिया जवां तू मेरा दिल तू मेरी जां
बनके साथी बनके हमदम आ गले मुझको लगा ले
यार दिल से दिल मिला ले ...

ये होंठ तेरे हैं सुर्ख कलियां
कंवल सी आँखें ज़ुल्फ़ है काली घटा सी है ना
ये तेरी बातें या शायरी हैं
सुलग उठी है सीने में मीठी अगन
तेरे बिना जीना नहीं तू है जहां मैं हूँ वहीं
ये मेरा दिल ये मेरी जां कर दी यार तेरे हवाले
यार दिल से दिल मिला ले ...

इक आइना है तुम्हारा चेहरा
मैं इसमें देखूं अपनी ही सूरत है ना
मैं बन गई हूँ तुम्हारी धड़कन
जुदा न होना तुमको है मेरी कसम
कम ना कभी ये प्यार हो बस जीत हो ना हार हो
मैं हूँ खुश्बू आ मुझको तू अपनी साँसों में बसा ले
यार दिल से दिल मिला ले ...