yaar hamaaree baat suno aisaa ik insaan chuno

Title:yaar hamaaree baat suno aisaa ik insaan chuno Movie:Roti Singer:Kishore Kumar Music:Laxmikant, Pyarelal Lyricist:Anand Bakshi

English Text
देवलिपि


यार हमारी बात सुनो ऐसा इक इन्सान चुनो
जिसने पाप ना किया हो जो पापी ना हो -२

कोई है चालाक आदमी कोई सीधा-सादा -२
हममें से हर एक है पापी थोड़ा कोई ज़्यादा
हो कोई मान गया रे कोई रूठ गया
हो कोई पकड़ा गया कोई छूट गया
यार हमारी बात सुनो ऐसा इक बेईमान चुनो
हो जिसने पाप ना ...

इस पापन को आज सज़ा देंगे मिलकर हम सारे -२
लेकिन जो पापी न हो वो पहला पत्थर मारे
हो पहले अपने मन साफ़ करो रे फिर औरों का इन्साफ़ करो
यार हमारी बात सुनो ऐसा इक नादान चुनो
हो जिसने पाप ना ...