yaaro jo kal the ham tum vo kal naa ham rahenge

Title:yaaro jo kal the ham tum vo kal naa ham rahenge Movie:Censor Singer:Kumar Sanu, Alka Yagnik, Udit Narayan, Jaspindar Narula Music:Jatin, Lalit Lyricist:Neeraj

English Text
देवलिपि


ता रा रा
यारों जो कल थे हम तुम वो कल ना हम रहेंगे
बदले है वक़्त पल पल बदले है रंग ज़माना
यारों जो कल थे ...

ये नईं बहारें खिले खिले कंवल
प्यास ये जवां गीत ये गज़ल
इन पे बंदिशें न लगाइये
इनको चूमिये पास आइये
पास तो आइये
इनके बिना है सूना दुनिया का आशियाना
बदले है वक़्त ...

रंग रंग के हैं फूल यहां
एक सी महक चाहें हो जहां
मंज़िल है एक क़ाफ़िले हज़ार
एक ही सुरूर एक ही खुमार
एक ही है खुमार
इस प्यार के महल में सबका है आना जाना
बदले है वक़्त ...

अरे पंख हैं लगे इंसान में
घूमता है वो आसमान में
जो गई सदी वो तुम्हारी है
आ रही है जो वो हमारी है
वो हमारी ही है
आती हुई सुबह पर ना तानो आशियाना
बदले है वक़्त ...