yahee aramaan le kar aaj apane ghar se ham nikale

Title:yahee aramaan le kar aaj apane ghar se ham nikale Movie:Shabab Singer:Mohammad Rafi Music:Naushad Lyricist:Shakeel Badayuni

English Text
देवलिपि


यही अरमान लेकर आज, अपने घर से हम निकले
जहाँ है ज़िंदगी अपनी, उसी कूचे में दम निकले
यही...

सितारों जगमगाओ तुम, बहारों मुस्कुराओ तुम
मेरी उजड़ी हुई मुहब्बत की, हँसी मिल कर उड़ाओ तुम
जिन्हें सजदे किए हमने, वो पत्थर के सनम निकले
यही...

तमन्ना यही है अब तो, मेरा सर हो तेरा दर हो
न आँसू कोई आँखों में, न शिकवा कोई लब पर हो
अगर यूँ मौत आ जाए तो अपने दिल से ग़म निकले
यही...