-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
ye bahaaron kaa samaa, chaand taaron kaa samaa
Title:ye bahaaron kaa samaa, chaand taaron kaa samaa Movie:Milap Singer:Hemant Kumar Music:N Dutta Lyricist:Sahir Ludhianvi
ये बहारों का समा, चाँद तारों का समा
खो ना जाये आ भी जा, ये बहारों का समा ...
ज़िन्दगानी दर्द बन जाये कहीं ऐसा ना हो
साँस आहें सर्द बन जाये कहीं ऐसा ना हो
दिल तड़प कर ना , सो ना जाये आ भी जा
ये बहारों का समा ...
क्या हुआ क्यों इस तरह तूने निगाहें फेर लीं
मेरी राहों की तरफ़ से अपनी राहें फेर लीं
ज़िन्दगी का कारवां खो ना जाये आ भी जा
ये बहारों का समा ...