-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
ye bekasee ke andhere zaraa to dhalane de
Title:ye bekasee ke andhere zaraa to dhalane de Movie:Chambal Ki Rani Singer:Lata Mangeshkar Music:Naushad Lyricist:Jaan Nisar Akhtar
ये बेकसी के अँधेरे ज़रा तो ढलने दे
बुझा न दे मेरे दिल का चराग़ जलने दे
ख़ुद अपनी आग में जलना मेरा मुक़द्दर है
मैं एक शम्मा हूँ पल-पल मुझे पिघलने दे
ये भटकी-भटकी जवानी ये डगमगाये क़दम
सँभल तो जाऊँ ज़माना अगर सँभलने दे
न सुन सके तो यहीं ख़त्म ज़िक्र-ए-ग़म कर दूँ
जो सुन सके तो मेरी दास्तान चलने दे