-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:ye desh hamaaraa pyaaraa hindustaan jahaan se nyaaraa Movie:Hamjoli Singer:Noorjahan Music:Hafiz Khan Lyricist:Anjum Pilibhiti
( ये देश
ये देश हमारा प्यारा
हिन्दुस्तान जहाँ से न्यारा ) -२
( हिन्दुस्तान के हम हैं प्यारे
हिन्दुस्तान हमारा प्यारा ) -२
ये देश
ये देश हमारा प्यारा
हिन्दुस्तान जहाँ से न्यारा
( माना के हैं हम हिन्द के रहने
वाले भूखे मरते हैं ) -२
( लेकिन इसके अन्न से अब भी
लोग जहाँ के पलते हैं ) -२
ये देश
ये देश हमारा प्यारा
हिन्दुस्तान जहाँ से न्यारा
(जाग उठे हैं हिन्द के बासी
हम ये ज़ाहिर कर देंगे ) -२
( वक़्त पड़ा तो देश पे अपनी
जान निछावर कर देंगे ) -२
ये देश
ये देश हमारा प्यारा
हिन्दुस्तान जहाँ से न्यारा
( ले के रहेंगे हम आज़ादी
वो दिन आने वाला है
वो दिन आने वाला है ) -२
( झण्डा अपना सारी दुनिया
पर लहराने वाला है ) -२
ये देश
ये देश हमारा प्यारा
हिन्दुस्तान जहाँ से न्यारा
हिन्दुस्तान के हम हैं प्यारे
हिन्दुस्तान हमारा प्यारा
ये देश
ये देश हमारा प्यारा
हिन्दुस्तान जहाँ से न्यारा