-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:ye dil mohabbat men haar doon Movie:Yeh Raaste Hain Pyaar Ke Singer:Alka Yagnik, Udit Narayan Music:Sanjeev Darshan Lyricist:Anand Bakshi
ये दिल मोहब्बत में हार दूँ
ये जान भी तुझपे वार दूँ
आँचल में तेरे समा ना सके
दामन में तेरे समा ना सके
मैं तुझको इतना प्यार दूँ
ये दिल मोहब्बत में ...
सारे ज़माने की दौलतें अपनी मोहब्बत की जन्नतें
रख दूँ मैं कदमों में तेरे खुशियाँ तुझे बेशुमार दूँ
ये दिल मोहब्बत में ...
हम किस कदर खुशनसीब हैं इक दूसरे के करीब हैं
दिल चाहे इस इक पल में सनम मैं उम्र सारी गुज़ार दूँ
तेरी मोहब्बत का शुक्रिया तुझको दुआएं हज़ार दूँ
सौ बार ये ज़िंदगी मिले सौ बार तुझपे मैं वार दूँ
तू मेरी आँखों को नींद दे मैं तेरे दिल को करार दूँ
ये फूल क्या तेरे सामने आ तुझको सारी बहार दूँ
पूछे ख़ुदा कुछ मांग ले मैं नाम तेरा पुकार दूँ
विकी हे हे हे
साक्षी आ हा हा