-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
ye hariyaalee aur ye raastaa
Title:ye hariyaalee aur ye raastaa Movie:Hariyali Aur Rasta Singer:Lata Mangeshkar Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Hasrat Jaipuri
ये हरियाली और ये रास्ता -२
इन राहों पर तेरा-मेरा जीवन भर का वास्ता
ये हरियाली और ...
फूला-फला है प्रीत का अँगना
गाती हूँ तेरे प्यार की रचना
दिल की ये बातें दिल में न रखना
कह दो जो कहना है ओ मोरे सजना
ये हरियाली और ...
तुम रहते हो मेरे मन में ऐसे
जैसे उजाला चाँद के तन में
जैसे ख़ुश्बू फूल चमन में
जैसे ठंडक मस्त पवन में
ये हरियाली और ...
आग उल्फ़त की दिल में लगी है
धीरे-धीरे बढ़ती रही है
प्यासी कोयलिया जलती रही है
जल-जल के तुमसे कह रही है
ये हरियाली और ...